सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
बाबा शिव नारायण दास महंत श्री राम जानकी मंदिर सोनौली

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
इंडो नेपाल न्यूज कार्यालय पर शांति संदेश नामक परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क :
अयोध्या विवाद के मुकदमे में उच्चतम न्यायालय के संभावित फैसले के मद्देनजर लोगों से हर स्थिति में संयम बरतने के लिए आज अपील की गई है।
गुरुवार की दोपहर को भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर स्थित श्री राम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने इंडो नेपाल न्यूज़ कार्यालय पर आयोजित शांति संदेश परिचर्चा नामक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की आपसी सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए अमन चैन को कायम रखना है।
इस परिचर्चा कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई व्यापारी सभी शरीक हुए लोगों को संबोधित करते हुए इंडो नेपाल बॉर्डर सोनौली कोतवाली के

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
विजय राज सिंह प्रभारी निरीक्षक सोनौली कोतवाली

प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने कहा कि हम सभी से अपील करते हैं की अयोध्या प्रकरण पर चाहे जिसके पक्ष में फैसला आये उस वर्ग समुदाय को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि शांति में खलल डालने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोनौली

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
मौलाना समसुल हक मदरसा सुकरौली

सुकरौली मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना शमशुल हक ने कहां की अयोध्या प्रकरण पर सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आएगा हम सभी उसे सहर्ष स्वीकार करेंगे हम लोगों से अपील करते हैं कि मिल जुल कर रहना है सबका सम्मान करना है। ऐसे मौके पर सभी को मोहब्बत का पैगाम देना है।

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
सरदार विक्की सिंह, व्यापारी नेता सोनौली

सोनीली के व्यापारी नेता सरदार विक्की सिंह ने कहा कि आज तक का इतिहास रहा है कि इस क्षेत्र में सभी धर्म के लोग बड़े ही प्रेम और सौहार्द के साथ रहते आए हैं कहीं कोई भी बात नहीं हुआ है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को हम सभी सहर्ष स्वीकार करेंगे और हम लोगों से अपील करना चाहते हैं कि आपसी भाईचारा बनाए रखें और शांति बनाए रखने में सबका सहयोग करें ।

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
प्रेम जायसवाल भाजपा नेता सोनौली

भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने कहा कि सभी धर्म के लोग आज तक जैसे मिल जुल कर रहते रहे हैं उसे कायम रखना है और अयोध्या फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को हम सभी लोगों को स्वीकार करना चाहिए।

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
वरिष्ठ चिकित्सक इकराम खान सोनौली

सोनौली कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक इकराम खान ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को सभी लोगों को मानना चाहिए और भाईचारा में खलल डालने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए, भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया पर तमाम तरह के भ्रामक सूचना आ सकती हैं जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।
सोनाैली नगर पंचायत के क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 सभासद प्रदीप नायक ने कहा कि क्षेत्र का इतिहास रहा है कि हमेशा हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाई बनकर रहें और वह भाईचारा कायम रहेगा ।
 शिरीष पांडे प्रधानाचार्य नवज्योति स्कॉलर एकेडमी सोनौलीकार्यक्रम का सफल संचालन नवज्योति स्कॉलर एकेडमी के प्राचार्य शिरीष पांडे ने करते हुए कहा कि हम सभी धर्म के लोगों से अपील करते हैं किस सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करते हुए हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में भाईचारे का संदेश देंगे जो आज तक का मिशाल रहा है।

सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपील
गुड्डू जायसवाल, इंडो नेपाल न्यूज़ टीम का नेतृत्व करते हुए

कार्यक्रम के पहले इंडो नेपाल न्यूज़ टीम की तरफ से गुड्डू जायसवाल इंडो नेपाल न्यूज़ कार्यालय में उपस्थित सभी प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया इसके उपरांत उन्होंने संप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपीलशांति संदेश परिचर्चा नामक कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद आमिर आलम, समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी, अष्टभुजा मिश्रा, अशोक मद्धेशिया ,बरकत अली, बेचन कनौजिया, ताहिर सिद्धकी, सचिन त्रिपाठी, सुजीत चौधरी, प्रताप मद्धेशिया, उद्योग व्यापार मंडल के सोनौली अध्यक्ष बबलू सिंह, पिंकू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजय चौरसिया, दिनेश जयसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सोनोैली बार्डर :अयोध्या फैसले पर शांति और संयम बनाए रखने कीअपीलमहाराजगंज उत्तर प्रदेश

 छायांकन — विजय कुमार सिंह नौतनवा

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे