नौतनवा: लाखों की तस्करी का सामान बरामद, दो महिला समेत चार तस्कर हिरासत में
नौतनवा: लाखों की तस्करी का सामान बरामद, दो महिला समेत चार तस्कर हिरासत में
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा थाना क्षेत्र के छपवा स्थित टोल प्लाजा पर एसएसबी और पुलिस संयुक्त रुप से जांच के दौरान विदेशी छुहारा, कॉस्मेटिक सामग्री, काली मिर्च तथा जानवर की खाल के साथ चार लोगों को दबोच लिया है।
शुक्रवार की सुबह करीब 6:00 बजे पुलिस और एसएसबी अयोध्या प्रकरण को लेकर नौतनवा कस्बे के बाहर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत से नेपाल तथा नेपाल से भारत की तरफ जाने वाले वाहनों की सघन जांच में जुटे हुए थे इसी बीच एक रोडवेज बस की जांच के दौरान उक्त तस्करी के सभी सामान जवानों ने बरामद कर सामानों को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही मौका देख कर खिसकने के प्रयास में जुटे चार तस्करों में दो महिला दो पुरुष को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश





