किसानों को सौ रुपये अतिरिक्त देने पर चुप्पी साध रखी है सरकार: कुंवर अखिलेश

किसानों को सौ रुपये अतिरिक्त देने पर चुप्पी साध रखी है सरकार: कुंवर अखिलेश

किसानों को सौ रुपये अतिरिक्त देने पर चुप्पी साध रखी है सरकार:  कुंवर अखिलेश सिंह
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खेत में पुवाल ना जलाए जाने के एवज मे किसानों को 7 दिन के अंदर 100 रुपये प्रति कुंतल धान का अतिरिक्त मूल्य देने का जो निर्णय लिया गया वह स्वागत योग्य है।
उक्त बातें शुक्रवार समाजवादी पार्टी के महाराजगंज जिले के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह अपने आवास पर पत्रकारों से किसानों के मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लघु और सीमांत किसानों को ₹100 प्रति कुंतल अतिरिक्त देने के सवाल पर चुप्पी साध कर बैठी है और पुआल न जलाए जाने के लिए शक्ति दिखा रही है। जिसके कारण किसानों के धान की फसल खेतों में खड़ी है ।
स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष ही धान का नवीनतम समर्थन मूल्य 2360 रुपए प्रति कुंतल होना चाहिए, परंतु भारत सरकार ने आज तक स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुरूप किसानों का न्यूनतम मूल्य निर्धारित नहीं किया ।वर्तमान में 1835 रुपए प्रति कुंतल जो समर्थन मूल्य किया है। उस पर भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।
सरकारी क्रय केंद्रों पर प्रति कुंतल 10 किलो की कटौती करके किसानों का शोषण किया जा रहा है ।
श्री सिंह ने कहा कि मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि वह किसानों के साथ नरमी बरतते हुए पुआल इकट्ठा करने के लिए विशेष परिस्थितियों में मनरेगा के मजदूरों का उपयोग करें और अभिलंब सर्वोच्च न्यायालय की समाधान सम्मान में ₹100 प्रति कुंतल अतिरिक्त देने की घोषणा करें ताकि समय से धान की कटाई संपन्न हो सके और रवि की बुवाई प्रारंभ हो सके।
उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो प्रशासन को किसानों के आंदोलन का सामना करना पड़ेगा अभी तक हजारों पात्र किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं पहुंचा जिससे किसान काफी निशा निराश और परेशान है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे