नौतनवा: सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने शांति और एकता का दिया संदेश
नौतनवा: सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने शांति और एकता का दिया संदेश
इंडो नेपाल न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
अयोध्या प्रकरण में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए सभी आज नौतनवा में सभी छर्म के धर्मगुरुओ ने एक स्वर में कहा कि “इस भावनात्मक लड़ाई में जीत किसी की भी हो दोनों ही सूरत में इबादत व पूजा परमेश्वर की होनी है इसको दृष्टिगत रखते हुए हम-सब को संयम रखने की जरूरत है।
नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान की अगुआई में सारे धर्मो के धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवी वर्ग,ब्यापारियों, सभासदो व आमजन के साथ एक बैठक का आयोजन आज शुक्रवार की दोपहर को नौतनवा नगर पालिका परिषद के जलकल परिसर में किया गया।
इस बैठक में अयोध्या के ऐतिहासिक राम मंदिर व बाबरी मस्जिद के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आने वाले अंतिम फैसले से उपजने वाली स्थितियों को लेकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालन राजेश ब्वाएड ने सफलता पूर्वक किया।
इस अवसर पर श्री खान ने कहा कि “अयोध्या में मंदिर और मस्जिद को लेकर दो सम्प्रदायों के बीच अपनी अपनी आस्था, विश्वास व भावनाओ की लड़ाई लड़ी जा रहा रही है। जहा एक समुदाय रामलला की जन्मभूमि होने की बात कर राम मंदिर निर्माण की बात करता है वंही दूसरा समुदाय अपना पक्ष रखते हुए बाबरी मस्जिद के होने की बात करता है, इस लड़ाई में आने वाले अंतिम फैसला सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सभी को सम्मान करने की जरूरत है।
वही ब्यापार मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि “यह लड़ाई किसी की व्यक्तिगत लड़ाई न होकर भावनाओ की लड़ाई बन गयी है,इस लड़ाई में फैसला किसी के भी पक्ष में हो सभी को अपनी तरफ से ऐसा कुछ नही करना है जिससे किसी का हित प्रभावित हो।
इस अवसर पर फादर मैथ्यू, सरदार सहेन्द्र सिंह, मौलाना कलाम,ब्यापार मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सरदार परमजीत सिंह,अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव, बन्टी पाण्डेय, पप्पू जायसवाल, राजकुमार गौड़, हरिबहादुर गुरुंग, महताब आलम,खुर्शेद आलम, सरदार रंजीत सिंह,समीउल्लाह अन्सारी, वीरेन्द्र तिवारी, रफत अन्सारी, मो0 अली,मीरा सिंह, शिव शंकर मद्धेशिया, प्रमोद पाठक, धीरेन्द्र सागर के अलावा सभी सम्मानित सभासद गण उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





