नौतनवा: गुड्डू खान ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत
नौतनवा: गुड्डू खान ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत
चेयरमैन नौतनवा के आवास पर हुई बैठक सभी धर्म के लोग हुए शरीक सभी ने किया सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: सुप्रिम कोर्ट का जो फैसला आया है उससे देश में गंगा जमुनी का वह तहजीब कायम किया है। हम लोग इस फैसले का दिल से गहराइयों से स्वागत करते हैं, यह फैसला सारे धर्म समाज के लिए एक अहम है फैसला है। सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्णय एकता और अखंडता को मजबूत करेंगा।
उक्त बातें आज शनिवार की दोपहर को गुड्डू खान चेयरमैन नौतनवा अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के तत्काल बाद ही सभी धर्मों के लोगों को अपने आवास पर एक बैठक बुलाकर उनसे अपील किया कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के एकता को कायम रखने और सौहार्द बनाए रखने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का हम सभी को स्वागत करते है।
सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप राजा ब्वॉड, शाहनवाज खान, बंटी पांडे, बृजेश मणि त्रिपाठी, प्रमोद पाठक, धीरेंद्र सागर, राजकुमार गौड़, शादाब खान, नारायण गौतम, वसीम खान, सरदार परमजीत सिंह गांधी, सरदार रम्पी सिंह, सरदार पंम्मे सिहं सहित कई दर्जन लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





