इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्‍याज में लगी आग,सौ रुपये किलो बिक रहा प्याज

इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्‍याज में लगी आग,सौ रुपये किलो बिक रहा प्याज

इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्‍याज में लगी आग,सौ रुपये किलो बिक रहा प्याज
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
इंडो नेपाल बॉर्डर पर इन दिनों प्याज में फिर आग लग गई है। कारण पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भारत से प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों से नेपाल को प्याज की तस्करी तेज हो गई है। भारतीय सीमा में सो रुपए किलो सरेआम प्याज बिक रहा है।
खबरों के मुताबिक इंडो नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर ठेले वाले फल फ्रूट की जगह अब प्याज बेच रहे हैं। प्याज खरीदने वालों की संख्या भी पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आने वाले नेपाली नागरिकों की सबसे अधिक है ।
नेपाल में इन दिनों प्याज 120 रुपए किलो बिक रहा है। जबकि भारतीय सीमा में 100 रुपये प्रति किलो प्याज ठेले पर बेचे जा रहे हैं। प्याज में लगी आग के कारण गरीबों तथा माध्यमवर्गीय लोगो के थाली से प्याज गायब हो गया है । प्याज को लेकर सरकार एक बार फिर चर्चा में हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्याज की तस्करी पर विराम लग जाए तो प्याज के रेट पर भी अंकुश लग सकता हैै।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे