सोनौली: चाकू की नोक पर घर में घुस कर छेड़छाड़, पहुंची पुलिस

सोनौली: चाकू की नोक पर घर में घुस कर छेड़छाड़, पहुंची पुलिस

सोनौली: चाकू की नोक पर घर में घुस कर छेड़छाड़, पहुंची पुलिस
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के वार्ड न० तीन शास्त्रीनगर में स्थित एक महिला ने चाकू की नोक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सोनौली पुलिस को तहरीर दिया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए गए तहरीर में लिखा है कि रात करीब 9:30 बजे मैं घर पर अकेली खाना बना रही थी कि उसी बीच दो लोग मेरे घर में घुस गए और चाकू के जोर पर मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। मेरे विरोध करने पर मुझे मारा पीटा और धमकाते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल 112 पुलिस नंबर पुलिस को दिया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली और एक को पकड़ लिये जाने की खबर है।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह ने कहां की तहरीर मिली है पूरे मामले की जांच किया जा रहा है।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे