सोनौली:सुधीर त्रिपाठी ने जानकी नगर में दो सड़कों का किया उदघाटन
सोनौली:सुधीर त्रिपाठी ने जानकी नगर में दो सड़कों का किया उदघाटन
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 जानकी नगर में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का आज फीता काटकर सुधीर त्रिपाठी ने उदघाटन किया।
बुधवार की शाम को सोनौली कस्बे के जानकी नगर में आज दो सड़कों का सुधीर त्रिपाठी ने फीता काटकर उदघाटन और लोकार्पण किया ।
इस मौके पर वार्ड नंबर 10 के सभासद राजकुमार नायक ने सुधीर त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के इस क्रम में वार्ड के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद आमिर आलम, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बबलू सिंह, मशहूर अली, मोहम्मद यूनुस, ताहिर सिद्दीकी, सुहेल, सलमान, हरिनंदन उपाध्याय, आशुतोष त्रिपाठी, अशर्फीलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। महाराजगंज उत्तर प्रदेश





