यच0डी0यफ0सी0 बैंक बना रही महिलाओं को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर—–गुड़डू खान
यच0डी0यफ0सी0 बैंक बना रही महिलाओं को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर—–गुड़डू खान
आई एन न्यूज नोतनवा डेस्क:
यच0डी0यफ0सी0 बैंक की नौतनवां शाखा पर आज गुरुवार को पहली बार एक दिवशीय समूह लोन मेला का आयोजन किया गया । जिसमे ग्रामसभा पुरैनिहा,रामनगर, मुडेहरा व नौतनवां नगर की समूह की महिलाओं में ऋण वितरित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने कहा कि “इस लोन को देने का उद्देश्य हर महिलाओं को स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर बनाना है, क्योंकि समूह व संगठन अगर मजबूत रहेगा तो आप सभी तेजी के साथ अपना व अपने परिवार के विकास में सहायक बनेंगी।
कार्यक्रम को बैंक के शाखा प्रबंधक निखिल तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि “आज महिलाए गृहणी होने के साथ ही साथ कामकाजी महिलाओं के रुतबे के साथ दोहरी भूमिका अदा कर फक्र महसूस कर रही है।
इस अवसर पर शाहनवाज खान,पप्पू पटेल, राजकुमार गौड़, शादाब अन्सारी,रूपेश कुमार,गौरव पाण्डेय, अश्लान मारूखी आदि लोग उपस्थित रहे।





