नेपाल में 122 चीनी नागरिक गिरफ्तार,चीन सरकार की सरगर्मी हुई तेज

नेपाल में 122 चीनी नागरिक गिरफ्तार,चीन सरकार की सरगर्मी हुई तेज

नेपाल में 122 चीनी नागरिक गिरफ्तार,चीन सरकार की सरगर्मी हुई तेज ।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल मे पुलिस ने घुसपैठिया चीनी नागरिको के विरूद्व एक अभियान चलाकर राजधानी काठमांडू के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे 122 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों पर अवैध रूप से नेपाल में रह कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगा है।
नेपाल प्रशासन की इस कार्रवाई से नेपाल स्थित चीन दूतावास से लगाए चीन सरकार की सरगर्मी तेज हो गई है। चीन दूतावास ने पकड़े गए चीनी नागरिकों की अपराध संलिप्तता की रिपोर्ट नेपाल सरकार से मांगी है।
बता दे की नेपाल सीक्रेट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के एसएसपी रामदत्त जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में खुलासा करते हुए कहां है कि पकड़े गए चीनी नागरिकों का नेपाल में आपराधिक इतिहास है। करीब दो वर्ष से नेपाल सरकार की खुफिया एजेंसियां विदेशी अपराधियों की कुंडली खंगाल रहीं थी। पुख्ता सुबूतों के आधार पर 122 चीन के नागरिकों को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे