सोनोैली बॉर्डर के व्यापारियों के साथ क्षेत्राधिकारी ने किया बैठक
सोनोैली बॉर्डर के व्यापारियों के साथ क्षेत्राधिकारी ने किया बैठक
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने व्यापारियों के साथ एक बैठक कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील किया। साथ ही उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।
सोमवार की शाम को क्षेत्राधिकारी नौतनवा भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में पहुंचकर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई रुपेश अग्रवाल की दुकान में व्यापारियों के साथ एक बैठक किया।
बैठक में व्यापारियों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्होंने नागरिक संशोधन कानून पर भी चर्चा किया। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर इंस्पेक्टर सोनौली विजय राज सिंह भी मौजूद रहे।
व्यापारियों की इस बैठक में मुख्य रूप से रुपेश अग्रवाल, धर्मेंद्र मोदनवाल सुभाष जायसवाल राहुल अग्रवाल संजय वर्मा सहित दर्जनों व्यापारी गण उपस्थित रहे।
इसके उपरांत क्षेत्राधिकारी नौतनवा, इंस्पेक्टर सोनौली अपने पूरे दलबल के साथ कस्बे में पैदल मार्च करते हुए सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण भी किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





