निचलौल भव्य सांस्कृतिक समारोह के बीच सम्पन्न हुआ महोत्सव

निचलौल भव्य सांस्कृतिक समारोह के बीच सम्पन्न हुआ महोत्सव

निचलौल भव्य सांस्कृतिक समारोह के बीच सम्पन्न हुआ महोत्सव
समाज सेवा, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सिटी क्लब निचलौल ने किया गया सम्मानित
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
सिटी क्लब निचलौल द्वारा आयोजित निचलौल महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक मुग्ध हो गए।देर रात तक गीत-संगीत के जरिए कलाकारों ने जहां लोगों का दिल जीता, वहीं इण्डियन आईडल की प्रतिभागी तुषा बंकू व आशुतोष के साथ बालीबुड डांस ट्रुप मुम्बई की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर पुरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।शहीदों को नमन कर राष्ट्रीय एकता के उद्घोष के साथ शुरु हुआ महोत्सव क्षेत्र के विशिष्ट प्रतिभाओं के सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ।
नगर के ब्लाक परिसर में आयोजित निचलौल महोत्सव का आगाज जितना भव्य रहा समान उतना ही आकर्षक।देर रात तक एक से बढ कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। गंगा चैनल के प्रसिद्ध शो लिटिल सारे गामा पा की विजेता एवं इण्डियन आईडल 2019 की प्रतिभागी तुषा बंकू ने महोत्सव के मंच पर अपना जवला विखेरा तो उपस्थित लोग झूमने पर विवश हो गयें। क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज पाण्डेय व मनोज दुबे की गीतों ने शमा बांध दिया।
इसके साथ ही सेक्रेड हार्ट स्कूल, सीवीएन साइंस स्कूल व सेण्ट जोसेफ स्कूल का ग्रुप डांस बेहद आकर्षक रहा।एकल नृत्य में स्थानीय कलाकार श्री त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, आरजू शमा व जूही वर्मा, रीना जायसवाल, आर्या द्विवेदी, अंचल उपाध्याय, शिखा यादव, अंजली कसौधन, रिमझिम वर्मा, राजेश रौनक व अंशुमान मद्धेशिया की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने जमकर तालियां बटोरी।तो पूर्व माध्यमिक विधालय बंजारीपट्टी व प्राथमिक विद्यालय सिरौली के बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों पर खूब वाहवाही लूटी।इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में सत्यदेव लाल श्रीवास्तव, पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वतंत्र पत्रकार मनोज सिंह, गायन में अन्तर्राष्ट्रीय गायक अनीष सोनी, शिक्षा के क्षेत्र में रामहर्ष शर्मा व धन्नू चौहान, उत्कृष्ट सेवा क्षेत्र में चंदन गुप्ता, नीतिश गुप्ता, जयकिशुन उर्फ खबरी लाल व हरी बौद्ध को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के बाद मंच पर आये प्ले बैक सिंगर आशुतोष पाण्डेय ने महोत्सव के रंग को और चटख कर दिया।लोगों के डिमांड पर एक के बाद एक कई गाने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी के प्रसिद्ध संचालक विजय बहादुर सिंह व रवि प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से किया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरीश यादव, अन्तर्राष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव, सिटी क्लब संरक्षक विनोद दुबे, अध्यक्ष दुर्गा अग्रहरी, महामंत्री रवि सिंह, आनन्द त्रिपाठी, चेयरमैन विश्वनाथ मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन डा०अरुण कुमार जायसवाल, शिवनाथ मद्धेशिया, अनिल वर्मा, शम्भूलाल वर्मा, बजरंगी जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, शमशाद आलम व नियाज खां आदि मौजूद रहें।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे