नौतनवा मांता बनैलिया मंदिर से निकला भव्य कलश यात्रा,वार्षिक उत्सव की तैयारी
नौतनवा मांता बनैलिया मंदिर से निकला भव्य कलश यात्रा,वार्षिक उत्सव की तैयारी।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत की नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात माता बना लिया का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी जोरों पर हैं इसी क्रम में आज रविवार को माँ बनैलिया मन्दिर प्रांगण से एक विशाल कलश यात्रा सुबह 10 बजे निकाला गया है। जिसमें 101 महिला ओ द्वारा कलश लेकर नौतनवा कस्बे के पश्चिम दिशा में स्थित डन्डा नदी में जल भर कर मन्दिर प्रगाण में माँ के दरबार व यज्ञशाला में पहुचेगा।
इस कलश यात्रा के मुख्य यजमान पूर्व विधायक नौतनवा मुन्ना सिंह उनकी धर्मपत्नी सहित सैकड़ो महिलाएं शरीक हैं। साथ ही इस कलश यात्रा में
मुख्य कथावाचनक पं० अमित शास्त्री जी व उनकाे सहयोगी गुरुजन समलित है।
इस मौके पर पं राधा रमण शर्मा वेदाचार्य , रिषीराम थापा , पं सूर्य नारायण शास्त्री, जितेन्द्र बाबा, यमलाल बाबा, विनोद बाबा,कुच्चु ,दुर्गा, राजेन्द्र जायसवाल , कृष्ण मुरारी जयासवाल उमेश वेरीवाल एवं सभी सदस्यगण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































