इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से होती रही बुदाबादी,बढ़ी ठंड

इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से होती रही बुदाबादी,बढ़ी ठंड

इंडो नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह से होती रही बुदाबादी,बढ़ी ठंड।
आई एन न्यूज सोनौली बार्डर:
गुरुवार की सुबह करीब सात बजे मौसम ने एकाएक इंडो नेपाल सोनौली बॉर्डर के सीमावर्ती क्षेत्र भैरहवां से बुटवल तक करवट ले लिया और हल्‍की बूंदाबांदी सुबह से होती रही।
बता दे कि बुधवार को धूप होने के बाद गुरुवार को सीमावर्ती समेत जनपद के कुछ क्षेत्रों में सुबह सात बजे से ही हल्‍की बूंदा बांदी के बाद मौसम बदल गया। पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में बूंदाबादी होने की खबर है। सुबह से बदले मौसम के कारण ठंड बढ़ गई है।
गोरखपुर इन्वायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ ने कहां है कि एक अध्ययन के मुताबिक शुक्रवार को गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में करीब सात मिलीमीटर बारिश होने के आसार हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। बुधवार को मकर संक्रांति के दिन की शुरुआत घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। लगा कि मौसम के इसी माहौल में पर्व को मनाना पड़ेगा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा कोहरा छटता गया और धूप की चमक बढ़ती गई। दोपहर के 12 बजते-बजते चमकदार धूप निकल गई और लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे