महाराजगंज :15 हजार रुपये के इनामी बदमाश रिकू गिरफ्तार
महाराजगंज :15 हजार रुपये के इनामी बदमाश रिकू गिरफ्तार।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महराजगंज जिले का 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश रिकू उर्फ बृजेश चौधरी को क्राइम ब्रांच व फरेंदा पुलिस ने सोनबरसा चौतरवा के पास शाम साढ़े पांच बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर इनामी बदमाश को बुधवार शाम फरेंदा थानाक्षेत्र के सोनबरसा चौतरवा के पास घेराबंदी कर दबोच लिया गया। इस दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान फरेंदा थानाक्षेत्र के परसिया खुर्द गावं निवासी रिकू उर्फ बृजेश चौधरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से असलहा बरामद हुआ। रिकू चौधरी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक चतुर्भुजी हत्याकांड में वांछित चल रहा था।
पूछताछ में उसने बताया कि भगवंतनगर परसिया निवासी सलमान उर्फ छोटू के कहने पर 29 अप्रैल 2019 को लूट के इरादे से विश्रामपुर चौराहे पर गए थे। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने विरोध किया तो गोली मारकर हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि रिकू चौधरी इलाके का पेशेवर अपराधी है। उसके ऊपर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास सहित छह मुकदमे दर्ज हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





