जनपद वासियों को निःशुल्क सेवा देना स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य- जयमंगल

जनपद वासियों को निःशुल्क सेवा देना स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य- जयमंगल
महराजगंज में दो दिवसीय संसदीय स्वास्थ्य मेले का सदर विधायक ने किया समापन
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
विथायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा है कि जनपद वासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देना मेले का मुख्य उद्देश्य है। फिट इंडिया, हिट इंडिया का मंत्र ही स्वस्थ जीवन का आधार होना चाहिए।
केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना संचालित कर रही है, जिसमें आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए बेहद लाभकारी है।
सभी अपने बच्चों को सभी आवश्यक टीके लगवाएं, गर्भवती समय समय पर चेकअप व टीकाकरण कराएं, इससे कई बीमारियों से निजात मिलेगी।
जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ग्राउंड पर आयोजित दो दिवसीय संसदीय स्वास्थ्य मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने लोगों से फिट रहने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार व व्यायाम से आप स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन के लिए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की।
संसदीय स्वास्थ्य मेले में दो दिनों में कुल मिला कर 5711 लाभार्थियों ने लाभ उठाया। मेले में कुल 50 स्टॉल से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का उपयोग किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन सतत प्रयत्नशील रहता है।
मेले के नोडल अधिकारी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने मेले की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कुल 50 स्टालों के माध्यम से लोगों को विभिन्न सेवाएं दी गई। मेले में विभिन्न रोगों के मरीजों व स्वास्थ्य परीक्षण का विवरण विस्तार से बताया। डिप्टी सीएमओ डाक्टर आईए अंसारी ने बताया कि स्टाल लगाकर 41लोगों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया गया।
मेले में सहयोग करने वाले अधिकारियों में एसीएमओ महेन्द्र कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी, डीपीएम नीरज सिंह, आरबीएसके के डाक्टर आईक्यू लारी, आरकेएसके जिला समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, परिवार नियोजन के सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी, डीसीपीएम संदीप पाठक, सत्येन्द्र कुमार सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, बृजेश कुमार विश्वकर्मा के नाम हैं।
———
378 किशोर- किशोरियों की हुई काउंसिलिंग

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शिवेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय संसदीय स्वास्थ्य मेले में दो दिनों में कुल 378 किशोर-किशोरियों की काउंसिलिंग की गई।
सभी को आयरन फोलिक एसिड तथा एलबेंडाजोल की गोली दी गई।किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड भी वितरित किया गया। जबकि 27 किशोर-किशोरियों को परामर्श के लिए उच्च अस्पताल पर रेफर किया गया।
——
26 महिला ने कराया नसबंदी, दो ने अंतरा लगवाया
परिवार नियोजन सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में जहां 26 महिलाओं ने परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराया, वहीं दो महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश
09 फरवरी 2020


Translate »