निचलौल: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पटाखे छोड़ खुशी का किया इजहार।
निचलौल: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पटाखे छोड़ खुशी का किया इजहार।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
स्थानीय कस्बे के तिराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने आज पार्टी के जीत की पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया।
मंगलवार को लगभग 4 बजे आम आदमी पार्टी निचलौल के तहसील अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी की जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये और खुशी का इजहार किया।
बता दे कि आम आदमी पार्टी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। आम आदमी पार्टी का पूर्ण बहुमत हासिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में नगर, ब्लॉक तहसील अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहे। खुशी का इजहार करने वाले कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से शहाबुद्दीन, खुर्शीद अली, गंगेश कुमार, जावेद, रिजवान, तबरेज अलाउद्दीन, हारून अली, सत्तार अली, किस्मत, आजम, अंसारी आबिद अली दिग्विजय सोन, कैसा देवी, रज्जाक अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इंडो नेपाल न्यूज़ रिपोर्टर अशोक कुमार निचलौल महाराजगंज उ०प्र०।





