नौतनवा थाने में थानेदार सहित पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान

नौतनवा थाने में थानेदार सहित पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान

नौतनवा थाने में थानेदार सहित पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा थाना परिसर में निर्माणाधीन मीटिग हाल में नौतनवा थाना प्रभारी परमाशंकर यादव के नेतृत्व में आज शुक्रवार को पुलिस कर्मियों ने श्रमदान दिया।
बता दे कि सुबह छह बजे से आठ बजे तक निर्माणाधीन मीटिंग हाल के फर्श की ईंट की कुटाई किया। इसके बाद परिसर और कार्यालयों की सर सफाई किया गया।
इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि थाना का सुंदरीकरण व फरियादियों की समस्या का समाधान करना पुलिस का कर्तव्य है। थाना परिसर में होने वाले सभी कार्यों को पुलिसकर्मियों व चौकीदार मिलजुल श्रमदान के माध्यम करते रहते हैं।
इस दौरान एसआई समयधारी पांडेय, गौरव यादव, सूर्य प्रकाश पांडेय, हेडकांस्टेबल रामनाथ, घरभरन, अभिमन्यु सिंह, प्रियंका भारती, कल्पना द्विवेदी, छाया मौर्या, रूपेश साहू, कमलेश कुमारी, आज्ञाराम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे