इंडो नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे डीआईजी गोरखपुर
इंडो नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे डीआईजी गोरखपुर
इंडो नेपाल न्यूज सोनौली डेस्क :
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर का डीआईजी गोरखपुर ने दौरा कर बॉर्डर पर स्थित सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक कर जानकारी ली और सुरक्षा एजेसियों के साथ समन्वय स्थापित करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
गोरखपुर से चलकर महाराजगंज पहुंचे राजेश डी मोदक डीआईजी गोरखपुर ठूठीबारी, बरगदवा, परसा मलिक होते हुए सोनौली कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पर जवानों ने उन्हे सलामी दी। इसके उपरांत कोतवाली का उन्होने निरीक्षण किया। सोनोैली कोतवाली से भारत नेपाल के सोनौली सीमा पर पहुुचे और बॉर्डर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीमा सीमा सुरक्षा एजेंसी से बातचीत किया। जिसमें मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक महराजगंज रोहित सिंह सजवान सहित एसएसवी और गोपनीय विभाग के लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































