निचलौल में प्रथम आगमन पर जिला उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
निचलौल में प्रथम आगमन पर जिला उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क:
महाराजगंज जिले से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर निचलौल कस्बे में भाजपा कार्यकर्ता और व्यापारियों ने जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद का फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े के साथ भब्य स्वागत किया।
आज सोमवार को लगभग एक बजे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि जिलाउपाध्यक्ष बनने के प्रथम आगमन पर जैसे ही निचलौल पहुंचे उत्साही भाजपा कार्यकर्ताओं ने निचलौल के मेन
तिराहे पर भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, भाजपा मंडल प्रभारी अभिषेक पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल जिला मंत्री बैजनाथ पटेल भाजपा महामंत्री संजय वर्मा तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त नगर वासियों द्वारा उनका भब्य स्वागत किया गया। चौराहे से पैदल नगर भ्रमण करते हुए एक मैरिज हाल मे पहुंचे और विस्तार से पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
अशोक कुमार निचलौल।








































