सोनौली सीमा पर फंसे सैकड़ों नेपाली नागरिको का धरना जारी
सोनौली सीमा पर फंसे सैकड़ों नेपाली नागरिको का धरना जारी
नेपाल सरकार ने नहीं लिया अब तक कोई निर्णय, सुधीर त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली ने सभी को कराया भोजन।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत नेपाल के सोनौली सरहद के भारतीय सीमा में फंसे सैकड़ों नागरिक अभी भी नोमैंस लैंड पर धरने पर बैठे हुए है। नेपाल के एसपी रूपंदेही पहुंचकर स्थित का जायजा लिया। जब कि नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने नगर पंचायत सोनौली की तरफ से उन्हें भोजन कराया।
रविवार से सोनौली बॉर्डर पर फंसे करीब चार सौ नेपाली और सैकड़ों भारतीय नागरिकों को नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने स्वयं उन्हें भोजन करा रहे है।
नेपाली नागरिकों को नेपाल में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। किन्तु अभी तक नेपाल भेजने का कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।
नेपाली सीमा में फंसे भारतीय नागरिकों को भी सीमा पर रोका गया है । उनकी भारतीय सीमा में स्कैनिंग हो रही है। उन्हें भी श्री त्रिपाठी ने लंच पैकेट दिया।
हालांकि भोजन का पैकेट देने में इंस्पेक्टर सोनौली निर्भय सिंह, चौकी प्रभारी सोनोली अशोक कुमार, पत्रकार रवि त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बता दे कि बीते रात को सोनौली बार्डर से एकाएक सभी नेपाली नागरिक नेपाल में घुसने लगे जिस पर नेपाल पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और इन से आक्रोशित होकर सभी नेपाली नागरिक नोमेंसलैण्ड पर धरने पर बैठ गये थे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश





