बृजमनगंज : बाहर से आने वाले व्यक्तियों को रखा गया  निगरानी में 

बृजमनगंज : बाहर से आने वाले व्यक्तियों को रखा गया  निगरानी में 

बृजमनगंज : बाहर से आने वाले व्यक्तियों को रखा गया  निगरानी में 

आई एन न्यूज बहादुरी डेस्क : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते आज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोपालपुर के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की दोपहर तक पांच लोगों को कोरोना वायरस के प्रति सतर्कता बरतते हुए चौदह दिनों के लिये स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है । और भी आने वाले व्यक्तियों को यहां पर रखा जायेगा । जिसमें झारखंड से आये गंगा राम’ ग्राम अहिरौली गोपालपुर, गाजियाबाद से आये धीरेंद्र’ ग्राम बहेरवां गोपालपुर, दिल्ली से आये धीरज’ ग्राम सिसहनिया , फतेहपुर से आये रामनरेश यादव’ ग्राम अहिरौली गोपालपुर, दिल्ली से ही आये अजय’ ग्राम कैथवलिया गोपालपुर , को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए चौदह दिनों के लिए स्वास्थ्य निगरानी में रखा गया है । खबर लिखे जाने तक इन सभी की जांच नहीं हो पायी थी । डाक्टरों को सूचित कर दिया गया था । डाक्टरों ने कुछ समय में पहुँचने का आश्वासन दिया था । प्रधानपति शम्सतबरेज ने बताया कि विकास खंड अधिकारी बृजमनगंज के निर्देश पर ग्राम सभा में बाहर से आने वाले लोगों को प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में रखा गया है ।
परधान लेखपाल सेक्रेटरी सफाई कर्मी व कोटेदार रोजाना आकर इन सभी का मुआयना करेंगे । इनके खाने-पीने की व्यवस्था परधान व कोटेदार द्वारा किया जायेगा ।
महराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे