युवक का पेड़ से लटकता शव मिला ,मृतक की हुई पहचान
युवक का पेड़ से लटकता शव मिला ,मृतक की हुई पहचान _
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर के टोला पुरैना के बागीचे में रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता हुआ एक युवक का शव देखा। शव की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
सूचना पा कर फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने शव का शिनाख्त करवाया। शव का शिनाख्त राकेश यादव पुत्र त्रिवेणी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम टिकरी थाना जोगिया, सिद्धार्थनगर के रूप में हुआ। मृतक का ससुराल पुरैना गांव में है पत्नी रीता ने शव की शिनाख्त कर थानाध्यक्ष को कार्रवाई की तहरीर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने परिवार के साथ कुछ वर्षों से ससुराल में रहता था तथा बृजमनगंज कस्बे में चाय की दुकान पर कार्य करता था। पत्नी व बच्चो ने बताया की युवक तीन महिने से ससुराल नही आया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।





