नेपाली नागरिकों को सुधीर त्रिपाठी ने कराया भोजन, पूछा कुशल क्षेम

नेपाली नागरिकों को सुधीर त्रिपाठी ने कराया भोजन, पूछा कुशल क्षेम

नेपाली नागरिकों को सुधीर त्रिपाठी ने कराया भोजन, पूछा कुशल क्षेम।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
कोरोना वायरस को लेकर भारत के विभिन्न महानगरों से नेपाली कामगीर पलायन कर अपने वतन लौट रहे नेपाली नागरिक लाक डाउन होने के कारण सोनौली बॉर्डर पर फंस गए हैं। उन नेपाली नागरिकों को प्रशासन ने सोनौली के अनुसूचित जनजाति विद्यालय में शिफ्ट करा रखा है। जिनके भोजन, नाश्ते, पानी की व्यवस्था नगर पंचायत सोनौली की तरफ से किया गया है।
बुधवार को सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि स्वयं पहुंचकर नेपाली नागरिकों से उनके कुशल क्षेम पूछा और उन्हें भोजन कराया।
सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि 110 नेपाली नागरिक यहां मौजूद हैं जिनके खाने-पीने और नाश्ते की व्यवस्था की गई है। इनके हर सुख सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। इन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव , सभासद अमीर आलम, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, पप्पू खान निजामुद्दीन खान राधेश्याम यादव सहित कई सभासद मौजूद रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे