आलमबाग डिपो पलटी , चालक की मौत

आलमबाग डिपो पलटी , चालक की मौत
  • आलमबाग डिपो पलटी , चालक की मौत
  •  आई एन न्यूज फरेन्दा/ महराजगंज
  •   गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैम्पियरगंज मे स्थित पार्क के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट आलमबाग डिपो अनियंत्रित होकर पलट गयी । जिसमे बस के नीचे दबकर बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी । कुछ यात्री घायल भी हो गये जिनको इलाज के लिए गोरखपुर भेज दिया गया ।
  •  सोनौली से लखनऊ जा रही आलमबाग डिपो बुद्धवार की रात 10 बजे कैम्पियरगंज के वीर बहादुर सिंह उद्यान के निकट फरेन्दा थाना क्षेत्र मे निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के सामने गठ्ठे मे अनियंत्रित होकर पलट गयी जिससे बस के नीचे दबकर चालक हरेन्द्र सिंह निवासी गोमती नगर लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गयी तथा कई यात्री घायल भी हो गये। घटना की सूचना पर कैम्पियगंज पुलिस पहुची और घटना स्थल फरेन्दा थाना क्षेत्र होने पर फरेन्दा थाने को सूचित कर सभी घायलो को एम्बुलेन्स की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कैम्पियरगंज भेजवाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुची फरेन्दा पुलिस बस चालक के शव को थाने लायी और पीएम के लिए भेजवाया।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे