नौतनवा: माता बनैलिया का कपाट खुला, बजे घंट घड़ियाल
नौतनवा: माता बनैलिया का कपाट खुला, बजे घंट घड़ियाल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क : भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में विख्यात नौतनवा में स्थित माता बनैलिया का मंदिर आज सोमवार से खुल गया है।
मंदिर में आज सुबह माता के कपाट खुलते ही घंट घड़ियाल और शंख की ध्वनि गूंजती रही।
मंदिर परिसर में आज पहले दिन दूर दराज से आए ग्रामीणों ने भगवान सत्यनारायण महाराज का कथा सुना हलवा पूरी चढ़ाएं और मंदिर में माता व्या दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
माता बनैलिया मंदिर के प्रबंधक ऋषि थापा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आमजन के लिए
मंदिर के सभी गेट खोल दिए गए हैं । श्रद्धालु मंदिर में माता का दर्शन कर कर रहे हैं। मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है। लोग मास्क लगाकर ही आ जा रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





