गणेश ब्रिक्स ने श्रमिको में बाटे मास्क, लग्जरी बसों से भेजा बिहार
गणेश ब्रिक्स ने श्रमिको में बाटे मास्क, लग्जरी बसों से भेजा बिहार।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल समेत सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न ईट भट्ठों से अपने घरो को जा रहे श्रमिकों के क्रम में आज गणेश ब्रिक्स फील्ड ने अपने श्रमिकों को उनके घर भेजने की जो व्यवस्था की उसकी प्रशंसा और उसका अनुसरण करने के लिए अन्य ईट भट्ठा के मालिक विवश हो रहे हैं ।
जैसा कि गणेश ईट भट्ठा ने बिहार के रहने वाले अपने सभी मजदूरों को भेजने से पहले जिस बस से मजदूर जाने वाले थे उस बस को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया। उसके उपरांत सभी श्रमिकों को गांव के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के हाथों सैनिटाइजर और मास्क वितरण करा कर लोगो को मास्क लगाने का एक संदेश दिया।
गणेश ब्रिक्स के प्रोपराइटर उमेश असवानी ने श्रमिको को उनके श्रम का पूरा भुगतान देते हुए उन्हें लग्जरी बसों से उनके घरों को भेजा, यहां तक कि उन्हें लंच पैकेट के साथ ही भोजन भी कराया। गणेश ब्रिक्स का यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ हीं इनका अनुसरण अन्य ईट भट्ठा के मालिकों ने भी करना शुरू कर किया है।
गणेश ब्रिक्स ने श्रमिको को अपना परिवार समझते हुए जिस तरह से उनका विदाई और सेवा सत्कार किया उससे श्रमिक काफी गदगद दिखे और श्रमिकों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। जिसकी प्रशंसा हो रही है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





