मऊ शहर में सोमवार से 15 दिन का लॉक डाउन— डीएम

मऊ शहर में सोमवार से 15 दिन का लॉक डाउन--- डीएम

मऊ शहर में सोमवार से 15 दिन का लॉक डाउन— डीएम

आई एन न्यूज मऊ डेस्क: गाजीपुर तिराहा से पूरा नगर 15 दिन के लिए पूर्णतः बन्द रहेगा। कारण कस्बे में लोगों ने सोशल डिस्टेसिग और नियम कानून का पालन नहीं किया। जिसके कारण कोरोना संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए यह निर्णय लिया है।
गौरतलब हो कि कंटेनमेंट जोन होने के बावजूद लोगों द्वारा लापरवाही की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कंटेनमेंट जोन के लोगों द्वारा बैरियर खोलकर आवाजाही की जा रही है, जिससे लगातार संक्रमण का खतरा बना हुआ है। उक्त बातों को देखते हुए जिलाधिकारी ने आज शाम कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अगले 15 दिनों तक समूचे नगर क्षेत्र में लाक डाउन का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।
(संवाददाता अनिल सिंह मऊ)

(मऊ उ०प्र०)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे