कुशीनगर एयरपोर्ट पर नए वर्ष से होगी उड़ान –नागरिक उड्डयन मंत्री 

कुशीनगर एयरपोर्ट पर नए वर्ष से होगी उड़ान --नागरिक उड्डयन मंत्री 

कुशीनगर एयरपोर्ट पर नए वर्ष से होगी उड़ान –नागरिक उड्डयन मंत्री 
आई एन न्यूज कुशीनगर डेस्क: नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ विभाग के मंत्री नंदगोपाल नंदी ने शुक्रवार को कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासन, जनप्रतिनिधि एवं निर्माण कंपनी राइट्स के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति जानी।
कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को अधूरे कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि नए वर्ष में इस एयरपोर्ट से नई उड़ान शुरू कर देनी है। मंत्री नंदी कुशीनगर में निर्देश देने के बाद गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
नंद गोपाल नंदी दोहपर बाद पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश का यह चौथा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने जा रहा है। उसके बाद देश के कोने-कोने से यहां सैलानी आएंगे। पूरे क्षेत्र का विकास होगा तो नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जेवर जिले में बन रहा एयरपोर्ट विश्व के 100 बड़े प्रोजेक्टों में से एक है। कुशीनगर एशिया का सांतवां बड़ा एयरपोर्ट होगा।
उड्डयन मंत्री ने डीएम भूपेंद्र एस चौधरी को चल रहे विकास कार्यों की प्रतिदिन निगरानी कर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री के साथ आए विशेष सचिव उड्डयन सुरेन सिंह ने कार्यदायी संस्था राइट्स के अधिकारी विमल कुमार से चल रहे विकास कार्यों के मुकम्मल जानकारी लेने के बाद कहा कि एयरपोर्ट कार्य नवंबर माह तक पूर्ण हो जाएगा। एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी एके द्विवेदी, सीडीओ आनंद कुमार, एएसपी एपी सिंह, एसडीएम देशदीपक सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह, एसएचओ अनुज कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, महेंद्र चतुर्वेदी, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे