पूर्व मंत्री की बहू सुमन ओझा सपा से निष्कासित—-

पूर्व मंत्री की बहू सुमन ओझा सपा से निष्कासित----

पूर्व मंत्री की बहू सुमन ओझा सपा से निष्कासित—-

महराजगंज डेस्क /महराजगंज

अनुशासनहीनता के आरोप में प्रदेश अध्यक्ष ने सुमन ओझा को सपा से किया निष्कासित।

 बैठक में 300 सीटें जीत कर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दावा– समाजवादी पार्टी की बैठक बुधवार को महराजगंज पार्टी कार्यालय पर हुई इसमें विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई । 

जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन का चुनाव परिणाम प्रदेश व देश की दशा और दिशा तय करेगा और 300 सीटें जीत कर प्रदेश में आखलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाएगी । जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी । अनुशासनहीनता के आरोप में सुमन ओझा ,श्याम सुंदर वर्मा, विशाल ओझा तथा जवाहर जयसवाल को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा दल से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है । उन्होने कहा कि जिले के पांचों विधानसभा सीटों में गहन प्रचार-प्रसार हेतू कांग्रेस व सपा की  संयुक्त संचालन समिति का गठन किया जाएगा । नेताओं का कार्यकर्ताओं का समुचित सम्मान देते हुए समुचित जिम्मेदारी दी जाएगी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे