सोनौली: विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन– सुधीर त्रिपाठी

सोनौली: विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन-- सुधीर त्रिपाठी
चित्र परिचय- सुधीर त्रिपाठी जेई विद्युत से वार्ता करते हुए

सोनौली: विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन–सुधीर त्रिपाठी

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क: इंडो नेपाल बॉर्डर के नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 11और 12 मे करीब 1 सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण करीब 5 हजार से अधिक परिवार के लोग इस उमस भरी गर्मी में खासा परेशान है।
सोनौली: विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन-- सुधीर त्रिपाठीउनकी परेशानी को देखते हुए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि आज स्वयं एसएसबी रोड पहुंचकर पूरी व्यवस्था की जांच की और जानकारी ली। जेई, एसडीओ सहित विद्युत विभाग के एमडी से वार्ता कर इसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराने के लिए कहा।
श्री त्रिपाठी ने एमडी से दो टूक में कहा अगर सोनौली नगर पंचायत की विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुआ तो हमें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने से परहेज नहीं होगा। श्री त्रिपाठी के कड़े तेवर को देखते हुए आज शुक्रवार को जूनियर इंजीनियर सोनौली नगर पंचायत के विद्युत विभाग के कर्मचारी सहित अपने कर्मचारियों के साथ एसएसबी रोड पर कैंप कर रखे हैं। नगर पंचायत अपना मोबाइल ट्रांसफार्मर भी उन्हें उपलब्ध करा दिया है ।
इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा सभी संसाधन उन्हें दे दिए गए हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल के के लिए सभी विद्युत कर्मचारी जुटे हुए हैं। उनके साथ स्थानीय जनता भी वहां मौजूद है। विद्युत कर्मचारियों ने आज श्री त्रिपाठी के तीखे तेवर को देखते हुए कहां की 3 वर्ष में सोनीली नगर पंचायत में विद्युत विभाग द्वारा किसी भी तरह का कोई भी उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया। यहां तक कि जर्जर केबिल तारों को बदलने की कोई पहल नहीं की गई। जिसके कारण समस्या उत्पन्न हुआ है।
इस संबंध में जेई ने कहा कि पूरी टीम विद्युत बहाली के लिए जुटा हुआ है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
महराजगंज उ०प्र०।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे