पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली, तीन बदमाश घायल
पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली, तीन बदमाश घायल
आई एन न्यूज कुशीनगर डेस्क:
सेखुई के समीप रामकोला-खड्डा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों से हुए मुठभेड़ मे गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश फरार हो गया । जिसे सेवरही कस्बे के पास बिहार भागते समय पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। और वह भी घायल है।
बता दे की नेबुआ नौरंगिया पुलिस व स्वाट टीम की गुरुवार सुबह
सेखुई गांव के समीप हुए मुठभेड़ में घायल बदमाशों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था। मौके पर एसपी विनोद कुमार मिश्र, एएसपी एपी सिंह मौजूद हैं।
गत दिनो हुए सराफ हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों बदमाशों की तलाश में लगी स्वाट टीम को बदमाशों के रामकोला क्षेत्र में होने की सूचना मिली। स्वाट तथा रामकोला व नेबुआ नौरंगिया पुलिस की संयुक्त टीम बदमाशों की तलाश में लग गई। पता चला कि बदमाश बाइक से खड्डा की तरफ जा रहें हैं। रामकोला खड्डा मार्ग पर गांव सेखुई के समीप पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। खुद को घिरते देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस बल की तरफ से भी फायरिंग की गई। पैर व हाथ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए और एक बदमाश फरार हो गया। जिसे पकड़ने के लिए कांबिंग की जा रही है। घायल बदमाशों की पहचान सिंटू सिंह निवासी जवहीं नरेंद्र थाना तरयासुजान व अजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा बिहार के रूप में हुई।
रामकोला क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फरार बदमाश भी मुठभेड़ घायल हो गया। कस्बे से सटे शिवा घाट के समीप वाहन चेकिंग के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। खुद को बचाते हुए पुलिस की तरफ से हुई जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसकी पहचान उपेंद्र यादव निवासी जवहीं हर बल्लभ थाना सेवरही के रूप में हुई। पुलिस उसे सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान वे शिवा घाट पर मौजूद थे, तभी पडरौना की तरफ से आए बाइक सवार बदमाश ने भागने की कोशिश की। रोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश।





