मोरनी के करुण क्रंदन से सबकी की आंखें हुईं नम।

मोरनी के करुण क्रंदन से सबकी की आंखें हुईं नम।

मोरनी के करुण क्रंदन से सबकी की आंखें हुईं नम।

आईएन न्यूज सिद्धार्थनगर डेस्क शुक्रवार को बलुआ समय माता मंदिर परिसर की रौनक बढ़ाने वाले मोर (राष्ट्रीय पक्षी) की मौत हो गई। परिसर में सुबह 11 बजे उसका मृत शरीर पाया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मिले निर्देश के तहत परिसर में ही पूरे सम्मान के साथ दफना दिया गया।
बता दे कि भवानीगंज थानाक्षेत्र के बलुआ समय माता मंदिर परिसर में मोर और मोरनी का एक जोड़ा वर्षों से रहता था। यह दोनों मंदिर की शोभा में चार चांद लगाते थे। इनके कलरव से पूरा मंदिर परिक्षेत्र गुंजायमान रहता था। सुबह के समय यह जोड़ा परिसर में विचरण कर रहा था कि अचानक दोपहर से पहले मोरनी के करुण क्रंदन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आवाज की दिशा में लोग आगे बढ़े तो पाया कि मोर धरती पर पड़ा है। लोगों ने देखा तो मोर मर चुका था और इसे लेकर ही मोरनी क्रंदन कर रही थी। भवानीगंज पुलिस को इस बावत सूचित किया गया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे