कांग्रेस में उठा तूफान कुछ समय के लिए फिर थमा

कांग्रेस में उठा तूफान कुछ समय के लिए फिर थमा

कांग्रेस में उठा तूफान कुछ समय के लिए फिर थमा

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। साथ ही अगला अध्यक्ष छह माह में चुना जाएगा। कांग्रेस में उठा तूफान फिलहाल कुछ वक्त के लिए ही सही थम सा गया है।
बता दे की गांधी नेहरू परिवार ही लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष पद पर काबिज रहा है। परिवार के सदस्य करीब 40 सालों तक इस पद पर रहे हैं। इनमें सबसे लंबे वक्त तक सोनिया गांधी ने पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला है। वे करीब 20 सालों तक कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका में रही हैं।
सत्ता से बेदखली के बाद कई बार ऐसी परिस्थितियां बनी हैं, जिनमें कांग्रेस को अपने ही नेताओं की चुनौती से जूझना पड़ा है। सोनिया गांधी को पहले भी ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।
बताते चले कि आजादी के बाद गांधी परिवार और उनके अलावा कितने अध्यक्ष रहे हैं और आखिरी बार कांग्रेस में ऐसी परिस्थितियां कब बनी थीं।
करीब 40 साल गांधी परिवार के अध्यक्ष आजादी के बाद से कांग्रेस 18 अध्यक्ष देख चुकी है। इनमें से पांच तो सिर्फ गांधी परिवार से रहे, बाकी 13 गांधी परिवार से बाहर के हैं।
हालांकि असलियत में गांधी परिवार के हाथों में ही सत्ता और संगठन की बागडोर रही है। गांधी परिवार से आने वाले कांग्रेस के पांच अध्यक्ष करीब 40 सालों तक इस पद पर रहे हैं। 1998 के बाद से कांग्रेस का अध्यक्ष पद लगातार गांधी परिवार के पास ही रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे