सोनम ने रची थी साजिश या राज कुशवाहा? राजा रघुवंशी की हत्या मामले में DIG ने किया बड़ा खुलासा
सोनम ने रची थी साजिश या राज कुशवाहा? राजा रघुवंशी की हत्या मामले में DIG ने किया बड़ा खुलासा
आई एन न्यूज विशेष संवाददाता।
शिलांग/मेघालय- मेघालय में हुए चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मामले की जांच कर रहे मेघालय के डीआईजी डेन्स एन.आर. मार्क ने सोनम और राज कुशवाहा से गहन पूछताछ के बाद मीडिया को जानकारी दी कि राजा रघुवंशी की हत्या किसी दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी।
डीआईजी मार्क के अनुसार, पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि राजा रघुवंशी मरने से पहले यह जान चुका था कि उसकी करीबी सोनम ने उसे धोखा दिया है। जब घातक हमला कर राजा को ज़मीन पर गिरा दिया गया और वह तड़प रहा था, उस समय सोनम ने उसे बचाने के बजाय तीनों हमलावर लड़कों को उकसाने का काम किया।
डीआईजी ने आगे बताया कि हमला होने के बाद सोनम खुद राजा के पास जाकर यह जांच करती है कि वह मरा है या नहीं। इसके बाद वह तीनों लड़कों की मदद से राजा की लाश को उठाकर एक गहरी खाई में फेंक देती है, ताकि हत्या को छुपाया जा सके।
जब अधिकारियों ने सोनम से पूछा कि इस पूरे हमले की योजना किसने बनाई, तो सोनम ने राज कुशवाहा का नाम लिया। वहीं, राज कुशवाहा का दावा है कि यह पूरी साजिश सोनम ने रची थी और वह केवल इस्तेमाल किया गया था।
अब पुलिस दोनों आरोपियों के बयानों का मिलान कर रही है और जल्द ही तीन अन्य संदिग्ध लड़कों से भी पूछताछ की जाएगी। डीआईजी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस पूरे हत्याकांड की सच्चाई सामने आ जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।
यह मामला राज्य भर में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोगों की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
(सूत्र सोशल मीडिया)





