अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार
आई एन न्यूज अहमदाबाद डेस्क: 12 जून 2025: अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 आज सुबह एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद विमान एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे।
दुर्घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दमकल विभाग, एयरपोर्ट सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच चुके हैं। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। फिलहाल हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे।”
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही उसमें तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिले थे। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान रनवे तक पहुंचने से पहले ही ज़मीन से टकरा गया।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, और परिजन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अपनों की कुशलता की जानकारी पाने के लिए जुटे हुए हैं। प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिससे परिजन जानकारी प्राप्त कर सकें।
यह हादसा देश के लिए एक बड़ा झटका है, और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित तमाम नेताओं ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। (स्रोत सोशल मीडिया)





