नौतनवा ईओ प्रकरण: इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, चार्ज छीना, एसडीएम भी हटाए गए।

नौतनवा ईओ प्रकरण: इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, चार्ज छीना, एसडीएम भी हटाए गए।

नौतनवा ईओ प्रकरण: इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, चार्ज छीना, एसडीएम भी हटाए गए।

रामचंद्र राम नौतनवा के नए थानाध्यक्ष, प्रमोद कुमार एसडीएम नौतनवा ।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के इंसपेक्टर शिवमनोहर यादव का नौतनवा थाने से स्थानांतरण हो गया है। इनके स्थान पर रामचंद्र राम नौतनवा के नए इंस्पेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे ।
सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक इंस्पेक्टर शिव मनोहर यादव को फिलहाल अभी कहीं तैनाती नहीं दी गई है I
मिली खबरों के मुताबिक नौतनवा के अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में उच्च प्रशासनिक जांच के बाद इस तरह का निर्णय लिया गया है। इसी तथाकथित मारपीट के मामले में नौतनवा के उप जिलाधिकारी एवं पेशकार को भी इसकी सजा मिली है।
बताया गया है कि प्रशासनिक जांच पड़ताल के बाद उक्त कार्रवाई की गई है । इसके अलावा कोठीभार में नए इंस्पेक्टर के रूप में अमरजीत यादव एवं बरगदवा थाने पर धनंजय सिंह तथा सुनील बर्मा सोहगी बरवा थाने पर नए इंस्पेक्टर के रूप में तैनात किए गए है ।
बताते चलें कि प्रशासनिक अमले से लेकर आम नागरिकों में चर्चा है कि नौतनवा के अधिशासी अधिकारी विरेंद्र राव के ऊपर हुए हमले के मामले में जहां एक तरफ पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रहा वहीं दूसरी तरफ एसडीएम नौतनवा के न्यायालय में जिस तरह का खेल चला उसमें एसडीएम की लापरवाही मानते हुए उनका स्थानांतरण किया गया।

 महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे