सोनौली: विवाहिता की जहर खाने से मौत
सोनौली: विवाहिता की जहर खाने से मौत
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से उसकी एक इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत होने की खबर है।
खबरों के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक विवाहिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, आनन फानन उसके परिजन नौतनवा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे।
आज रविवार कि सुबह उसकी मौत हो गई ।
इस संबंध में इंस्पेक्टर सोनौली आशुतोष सिंह ने कहां की घटना की अभी तक उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





