फरेन्दा : चार दिन से लड़का लापता , तलाश जारी
फरेन्दा : चार दिन से लड़का लापता , तलाश जारी
आई एन न्यूज़ फरेन्दा डेस्क : फरेन्दा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसा महंथ के निवासी दुर्गावती पत्नि स्वर्गीय अमेरिका का 21 वर्षीय पुत्र श्रवण सहानी चार दिन पहले मोटरसाइकिल से घर से घूमने निकला था जो अभी तक घर वापस नही आया है।

मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस है जो एकदम नई है और अभी नम्बर प्लेट भी नही लगा है।
लड़के के मोबाइल पर फ़ोन भी नही लग रहा है।
काफी खोज बीन करने पर भी अभी तक पता नही चला है।
घर वालों ने फरेन्दा कोतवाली को इस बात का प्राथमिक सूचना देकर उचित कार्यवाही करने की माग की है।
लापता का मोबाइल नंबर 8459106155 है।





