महराजगंज:छात्र सभा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

महराजगंज:छात्र सभा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

महराजगंज:छात्र सभा ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर दिया धरना

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव के नेतृत्व में गुरुवार को छात्र सभा के नेताओं ने बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित करते ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
धरना के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी उच्चतम स्तर पर है। यहां छात्र नौजवान नौकरी के लिए दिन-रात तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसी भी तरह का रोजगार मुहैया कराने में असमर्थ है। सरकार के भर्ती विज्ञापन निकालने के बाद फार्म भरने, परीक्षा कराने और रिजल्ट निकालने के बाद भी नियुक्ति नहीं हो रही है। जिससे उत्तर प्रदेश के नौजवान आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने को विवश हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार पांच वर्ष संविदा व 50 वर्ष के कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने का फैसला ले रही है। जो कदापि उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवानों के भविष्य को देखते हुए देश हित में निजीकरण पर रोक लगाते हुए पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए, रूकी हुई भर्तियों को शीघ्र पूर्ण कराकर नियुक्ति की जाए। पांच वर्षीय संविदा व जबरन रिटायरमेंट पर रोक लगाई जाए। सहित कई कई मुद्दों पर चर्चा की।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे