चेयरमैन नौतनवा ने पत्रकारों को दिया कोरोना सुरक्षा कवच
चेयरमैन नौतनवा ने पत्रकारों को दिया कोरोना सुरक्षा कवच
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर गुड्डू खान अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद नौतनवा काफी जागरूक है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में करोना बैरियर्स के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों को सुरक्षा और बचाव के लिए सैनिटाइज, मास्क देने के साथ ही अब कोरोना वायरस सूट आउट देकर पत्रकारों से अपील किया की शोसल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले।
रविवार को पत्रकारों एक के कार्यक्रम में पहुंचे चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान ने पत्रकारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज को जागरूक करने तथा कोरोना जैसे महामारी की रोकथाम में मीडिया कर्मियों ने जिस तरह से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे वह काबिले तारीफ है।
श्री खान बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों को वायरस शूटआउट देकर सभी से कोरोना संक्रमण की महामारी काल में लोगों को बचाव के लिए जागरूक करने की अपील किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में सरहदी क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





