जिंदगी में उन्नति के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी –शिवम त्रिपाठी
जिंदगी में उन्नति के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी –शिवम त्रिपाठी
सोनौली के प्राथमिक विधालय प्रथम और दुतीय के छात्रो में किया गया नि:शुल्क ड्रेस वितरण।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
प्राथमिक विद्यालय सोनौली के प्रथम और द्वितीय में आज सोमवार को शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में छात्र, छात्राओं में ड्रेस का वितरण किया। ड्रेस पाकर बच्चे चहक उठे।
इस दौरान श्री त्रिपाठी ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की राय दी। और कहा कि जिंदगी में उन्नति के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। बिना शिक्षा के मनुष्य पशु के समान होता है।
यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम में
सभासद अमीर आलम,प्रदीप नायक बेचन प्रसाद सहित विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद थे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





