पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धाजंलि, कहे – न भूले उनके आदर्श

पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धाजंलि, कहे - न भूले उनके आदर्श

पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धाजंलि, कहे – न भूले उनके आदर्श

आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों लोगो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी ।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि “दो अक्टूबर हम सबके लिए पवित्र और प्रेरक दिवस का होता है। उन्होंने यह भी कहा कि बापू के विचार और आदर्श आज भी प्रासांगिक हैं। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।”
गांधी जी ने अपने कभी जीवन से प्रभाव पैदा करने का प्रयास नहीं किया लेकिन उनका जीवन ही प्रेरणा का कारण बन गया। बापू ने सत्य अहिंसा, सत्याग्रह और स्वाबलंबन के विचारों से देश को रास्ता दिखाया।
पूज्य बापू स्वच्छता को सर्वोपरी मानते थे। वे गांधी जी चाहते थे देश का हर नागरिक स्वस्थ हो। उनका संकल्प था एक ऐसे भारत के निर्माण का जहां हर गांव स्वाबलंबी हो। गांधी जी समाज में खड़े आखिरी व्यक्ति के लिए फैसले लेने में विश्वास रखते थे।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “शास्त्री जी का जीवन हमें विनम्रता और सादगी का संदेश देता है। उनका नाम आते ही देशवासियों में एक असीम श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उन्होंने देश के जवानों और किसानों को सफलता के शिखर तक पहुंचने का मंत्र दिया। वे दूसरे के परिश्रम का आदर करते थे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे