मिशन शक्ति अभियान:महिलाओं को संकीर्ण सोच को त्याग कर आगे आना होगा– नायला खान

मिशन शक्ति अभियान:महिलाओं को संकीर्ण सोच को त्याग कर आगे आना होगा-- नायला खान

मिशन शक्ति अभियान:महिलाओं को संकीर्ण सोच को त्याग कर आगे आना होगा– नायला खान

मिशन शक्ति अभियान:महिलाओं को संकीर्ण सोच को त्याग कर आगे आना होगा-- नायला खानआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि नायला खान पूर्व चेयरमैन नौतनवा बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहां कि “हमारे देश का संबिधान किसी के प्रति हिंसा करने की इजाजत नही देता खासकर महिलाओं को इसके प्रति अपनी संकीर्ण संकोच को त्याग कर समाज मे आगे आना पड़ेगा।
सोमवार को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वालंबन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रारम्भ की गई मिशन शक्ति अभियान प्रदेश के 75 जनपदों, 822 ब्लाक, 59163 ग्राम सभाओं,189204 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 24 करोड़ लोगों के माध्यम से एक सप्ताह के विशेष अभियान के प्रथम चरण मे महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के संयुक्त प्रयास से नौतनवा स्थित तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित की गई।
कार्यक्रम का संचालन राजेश ब्वायड ने किया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुचे नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने कहा कि “इस अभियान का मुख्य आधार महिलाओं तथा बच्चो की सुरक्षा उनकी गरिमा का सम्मान तथा उनकी पहचान की गोपनीयता चाहे वो किसी भी धर्म,जाति, लिंग एवं धर्म से हो उन्हें समानता पूर्ण वातावरण प्रदान करना है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहां कि “इस प्रथम चरण का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनके ऊपर हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करना है।
तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि “यह अभियान पाँच चरणों के माध्यम से कुल 180 दिन में पूरा होगा।
इस अवसर पर सी0डी0पी0ओ0 सुभावती देवी, सूपरवाईजर सुनीता,विनीता वर्मा,अर्चना शर्मा,शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय,प्रमोद पाठक,महिला आरक्षी कल्पना द्विवेदी,विधि द्विवेदी अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया,एन0 एम0,आशा एवं संगिनी की महिलाए उपस्थित रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे