परसा मलिक:एसएसबी जवान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

परसा मलिक:एसएसबी जवान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

परसामलिक:एसएसबी जवान ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
आईएन न्यूज पत्सामलिक डेस्क:
परसामलिक थानाक्षेत्र के बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार निवासी 28 वर्षीय सुनील यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव एसएसबी जवान
ने बुधवार की सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर छत की कुंडी से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अनहोनी की आशंका भांप स्वजन दरवाजा खोलकर प्रवेश किए तो सुनील फंदे से झूल रहे थे। जवान को फंदे से उतारकर सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाल के लिए ले जाते समय गोरखपुर के बरगदवा के समीप उनकी मौत हो गई।
बता दे की सुनील यादव वर्तमान में पश्चिम बंगाल के अलीनगर जिले के एसएसबी की 34वीं बटालियन में तैनात थे। वह विभागीय डाक पहुंचाते हुए 19 अक्टूबर को गोरखपुर पहुंचे थे। डाक पहुंचाने के बाद मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर रात करीब आठ बजे बैकुंठपुर ऊर्फ बोदरवार स्थित अपने घर आ गए थे। बुधवार की सुबह वह वापस ड्यूटी पर लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान अचानक वह दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर झूल गए।
परिजनो के मुताबिक वह तनाव में थे। सुनील की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे