सोनौली कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क स्थापना की तैयारी हुई तेज
सोनौली कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क स्थापना की तैयारी हुई तेज
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सनौली सड़क पर स्थित अतिसंवेदनशील कोतवाली सोनौली में मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की तैयारी तेज हो गयी है।
प्रभारी निरीक्षक सोनौली आशुतोष सिंह ने बताया की बालिकाओं व महिलाओं की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होने यह भी बताया कि हेल्प डेस्क पर दो महिला आरक्षी हर समय उपलब्ध रहेंगी। जो महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनेंगी और उसके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाएंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





