अड्डा बाजार की विकास के लिए पांच करोड़ स्वीकृत– समीर
अड्डा बाजार की विकास के लिए पांच करोड़ स्वीकृत– समीर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता समीर त्रिपाठी एवं सांसद पंकज चौधरी के प्रयास से अड्डा बाजार क्षेत्र के विकास के लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने 5 करोड़ रूपया स्वीकृति कर दिया है । धन भी अवमुक्त हो गया है ।शीघ्र ही स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ।
इस संबंध में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता समीर त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय जनता से जो वादा किया था उसको पूरा करने का कार्य कर रहे हैं ।क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं ।नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सांसद पंकज चौधरी जी ने विशेष प्राथमिकताए दी है ।जिससे नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को तूफानी गति मिल रहा है।
विधानसभा क्षेत्र नौतनवा के पैसिया बाबू ,अड्डा बाजार मार्केट कनघुसरी चौराहे से अड्डा बाजार आबादी भाग बाजार मार्ग की सीसी रोड एवं नाली के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय केशव मौर्या जी ने करीब 5 करोड रुपए की स्वीकृति दी है । सांसद पंकज चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी के प्रयास से उक्त निर्माण कार्यों के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है। शीघ्र ही सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा जिससे क्षेत्र के हिसाब से बाजार के टूटी हुई सड़क एवं जल निकासी की समस्या दूर होगी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





