परसामलिक:संगठित पशु तस्करों ने युवक का तोड़ा हाथ,सरहदी क्षेत्रो में चर्चा का विषय

परसामलिक:संगठित पशु तस्करों ने युवक का तोड़ा हाथ,सरहदी क्षेत्रो में चर्चा का विषय

परसामलिक:संगठित पशु तस्करों ने युवक का तोड़ा हाथ,सरहदी क्षेत्रो में चर्चा का विषय

आईएन न्यूज़ परसामलिक डेस्क:
सरहदी थाना क्षेत्र के परसामलिक के छितवानिया खैरहवा दुबे मार्ग जो नेपाल से सीधे जुड़ा हुआ है। इन दिनो यह मार्ग पशु तस्करी का सबसे सुलभ मार्ग माना जा रहा है। जो इस समय खासा चर्चा में है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर पुलिस और कस्टम के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा खुले आम वसूली किए जाने की खबर है।
उक्त तस्करी का विरोध करने वाले ग्रामीणों को बाठे नामक व्यक्ति अपने प्रभाव और दबंगई के बदौलत उनका दमन कर रहा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है।
गत दिनों खैरहवा दूवे गांव के प्रेम कुमार यादव ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करते हुए लिखा है कि रात के अंधेरे में दुधारू पशुओं को भारत से नेपाल अवैध तरीके से संगठित पशु तस्करों द्वारा भेजा जा रहा हैं, और उन्हें रोका टोका जाता है तो वह बाठे अपने दबंगई के बदौलत ग्रामीणों को मारते पीटते हैं।
15 अक्टूबर को दुधारू पशुओं की खेप लेकर नेपाल जा रहे तस्करों को प्रेम कुमार ने टोका तो संगठित गिरोह के लोगों ने उसके भाई राम लखन का पीटकर हाथ तोड़ दिया और प्रेम को मारा पीटा।
मुख्यमंत्री की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई तो प्रेम कुमार और उसके भाई को ही चालान कर दिया और दबंग बाठे घूम रहा है। इस समय यह मामला सरहदी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस संबंध में पीड़ित प्रेम कुमार ने कहा कि पशु तस्करों को संरक्षण देने और पुलिस कस्टम के नाम पर वसूली करने वाले बाठे के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो हम अपने पूरे परिवार के साथ नौतनवा तहसील में आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।  फिलहाल आरोपित बाठे का अभी पक्ष नहीं मिल पाया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे