ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओ ने किया पूजा, जनप्रतिनिधि भी हुए शरीक

ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओ ने किया पूजा, जनप्रतिनिधि भी हुए शरीक

ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओ ने किया पूजा, जनप्रतिनिधि भी हुए शरीक

 

ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर महिलाओ ने किया पूजा, जनप्रतिनिधि भी हुए शरीक
चित्र परिचय- विधायक नौतनवा अमन मणि’ त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली                                      आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी क्रम में महिलाएं आज (शुक्रवार) को भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कोतवाली क्षेत्त के चार प्रमुख छठ घाट पर वर्ती महिलाएं पानी में खड़ी होकर ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। छठ पूजन के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए अकेले सोनौली नगर पंचायत ने करीब सौ कर्मचारियों को लगा रखा था। वही प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। छठ घाट की व्यवस्था को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी स्वंय देखते रहे। इतना ही नहीं अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी स्वयं घाट पर पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी ली और छठ माता की पूजा की। 

सोलोनी के श्यामकाट छठ घाट पर शिवम त्रिपाठी के साथ विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी भी पहुंचे उन्होंने भी लोगों को छठ की शुभकामना दी श्रद्धालुओं से मिले।
बता दें कि सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमुख रूप से 4 छठ घाट है जहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं छठ मैया की पूजा अर्चना करती हैं । इन चारों छठ घाटों पर शिवम त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव को साथ लेकर निरंतर भ्रमण करते रहे । श्रद्धालुओं का कुशल क्षेम पूछा और उनके आने जाने की समुचित व्यवस्था भी किया।

हालांकि अन्य जनप्रतिनिधि भी छठ घाट पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से मिले।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नहाय-खाय की रस्म के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो गई। गुरुवार को खरना रस्म हुई। इसके बाद शुक्रवार को ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। शनिवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ का व्रत पूरा होगा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे