गांव के पास निकला विशाल अजगर
गांव के पास निकला विशाल अजगर
– घंटो मशक्कत के बाद वन विभाग व ग्रामीणों ने पकड़ा
आईएन न्यूज, कोल्हुई :
कोल्हुई थाना क्षेत्र के कसौली गांव के पास स्थित एक आम के बगीचे में रविवार की सुबह एक विशाल अजगर की सूचना पर ग्रामीण वहां जुटे गये। करीब आठ फिट लंबा अजगर बाग में मौजूद बेल के पेड़ पर कुंडली मारकर बैठा मिला। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को नीचे उतारा और घंटो मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। आबादी क्षेत्र के पास विशालकाय अजगर का निकलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग की टीम ने अजगर को सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया है। ने उसे सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है।

